हार्ले डेविडसन 1600CC से अधिक की बाइक पर बढ़ाएगी फोकस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2019

नयी दिल्ली। अमेरिका की बाइक कंपनी हार्ले-डेविडसन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह देश में 16 सौ सीसी से ऊपर की श्रेणी में अपनी उपस्थिति और मजबूत करना चाहती है। इस श्रेणी में अभी कंपनी की 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।

इसे भी पढ़ें: भारत में 3000 लोगों को नियुक्त करेगी संपत्ति परामर्श देने वाली वैश्विक कंपनी सीबीआरई

हार्ले-डेविडसन इंडिया के प्रबंध निदेशक सजीव राजशेखरन ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘हम निश्चित तौर पर बड़े बाइक (1600 सीसी से ऊपर) की श्रेणी में अपनी स्थिति मजबूत करेंगे।’ अभी देश में इस श्रेणी के बाइक की सालाना बिक्री 600 से कुछ अधिक है।

इसे भी पढ़ें: एक्सिस बैंक ने राकेश मखीजा को 3 साल के लिए गैर-निष्पादित अध्यक्ष नियुक्त किया

राजशेखरन ने कहा कि पिछले कुछ साल के दौरान बड़े बाइक श्रेणी में कंपनी ने वृद्धि दर्ज की है और कंपनी अपनी अग्रणी स्थिति को बनाये रखने में सक्षम है। कंपनी ने पिछले साल देश में तीन हजार से अधिक बाइक की बिक्री की थी। इनमें 5.33 लाख रुपये के स्ट्रीट 750 से लेकर 50.53 लाख रुपये के सीवीओ लिमिटेड शामिल हैं। छोटे बाइक उतारने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसकी कोई समयसीमा नहीं है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह