By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 04, 2026
हालिए में प्रीमियम क्रूजर बाइक बनाने वाली कंपनी हार्ले-डेविडसन ने EICMA 2026 में अपनी अब तक की सबसे सस्ती बाइक Harley-Davidson X350T का ग्लोबल डेब्यू कर दिया है।
भारत में कब होगी लॉन्च?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Harley-Davidson X350T भारत में साल 2027 की शुरुआत में भारतीय बाजारों में बिकने लगेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान और इसकी स्पष्ट कीमत की घोषणा नहीं की है।
भारत में क्यों होगी बहुत सस्ती?
नए सरकार के नियमों के तहत-
- 350cc तक के इंजन वाली मोटरसाइकिलों पर सिर्फ 18% जीएसटी लगता है।
- 350cc से अधिक क्षमता वाले इंजनों पर भारी-भरकम 40% जीएसटी वसूला जा सकता है।
- हार्ले की यह नई X350T बिल्कुल 350cc कैटेगरी में आती है, इसलिए यह 18% वाले लोअर टैक्स स्लैब का फायदा उठाएगी। इससे कंपनी को इसकी ऑन-रोड कीमत काफी आक्रामक और किफायती रखने में मदद करती है।
- वहीं, कंपनी ने ट्रायम्फ जैसे प्रतिस्पर्धियों से अलग रणनीति अपनाते हुए अपने मौजूदा इंजनों का साइज छोटा करने के अलावा 350cc क्षमता वाला बिल्कुल नया मॉडल पेश किया है।
बाइक में हैं लेटेस्ट फीचर्स और शानदार डिजाइन
लुक व डिजाइन: X350T का ओवरऑल डिजाइन काफी हद तक अपनी बड़ी सिबलिंग X440T प्रेरित है।
सेफ्टी व इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स: बाइक में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल, मल्टीपल राइडिंग मोड्स और इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी जैसे मॉर्डन सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
इंजन व टॉर्क: इतना ही नहीं, कंपनी ने बताया है कि इस 350cc बाइक में अपनी क्लास का सबसे बेहतरीन टॉर्क मिलेगा।
एक और किफायती क्रूजर 'Sprint 440' भी हुई पेश
कंपनी ने हार्ले-डेविडसन ने EICMA में अपनी एक और किफायती क्रूजर बाइक Sprint 440 को पेश किया है। इसमें 440cc का इंजन लगा है, जो 27 HP की पावर और 38 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे कंपनी सबसे पहले अमेरिका में लॉन्च करेगी, फिर भारतीय बाजार में लेकर आया जाएगा। भारत में कंपनी X350T को X440T के साथ बेची जाएगी। इससे 18% जीएसटी बेनेफिट के साथ यह भारत में ब्रांड की अब तक की सबसे सस्ती होगी।