हरमनप्रीत ने WPL में छोटी ‘बाउंड्री’ पर कहा, खिलाड़ी सीमारेखा पर रस्सी नहीं लगाते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2023

मुंबई। भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शनिवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में छोटी ‘बाउंड्री’ के मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि इस तरह की सीमाओं पर फैसला करना प्रशासकों का काम है खिलाड़ियों का नहीं। इस महीने के शुरू में आरंभ हुए शुरूआती डब्ल्यूपीएल में बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के निर्देश पर ‘बाउंड्री’ सीमा को पिछले महीने के टी20 विश्व कप से पांच मीटर कम और अधिकतम 60 मीटर तक रखा गया।

रविवार को यहां ब्रैबोर्न स्टेडियम में होने वाले फाइनल से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तान से जब इस पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘हम लोगों ने थोड़े ही रस्सी लगायी है। जिन्होंने रस्सी लगायी है, आप उनको ही पूछो। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे हाथ में नहीं है। यह अधिकारियों के हाथ में है। आप उनसे बात कर सकते हो।

प्रमुख खबरें

जब कैटरीना कैफ की पार्टी में टकराए दो खान! 2008 का वो ऐतिहासिक झगड़ा जिसने बॉलीवुड को दो हिस्सों में बांट दिया था

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने और टॉप 50 रैंकिंग पर Syndrela Das की नजर

Saudi Arabia ने हूतियों पर दागी मेड इन चाइना मिसाइल, यमन के रेगिस्तान में ही जा गिरी

NSE की पूर्व MD चित्रा रामकृष्ण को SC से झटका, याचिका पर सुनवाई से इनकार