स्वाद के चक्कर में आम का अधिक सेवन करेंगे तो उठाने पड़ेंगे ये नुकसान

By मिताली जैन | May 15, 2019

गर्मी का मौसम हो और व्यक्ति आम का सेवन न करे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। कुछ लोग तो सालभर गर्मी का इंतजार महज इसलिए करते हैं ताकि वह फलों के राजा आम का रसीला स्वाद चख सके। वैसे तो आम सिर्फ स्वाद से ही भरपूर नहीं होता, बल्कि इसे खाने से स्वास्थ्य को भी लाभ प्राप्त होता है। लेकिन कहते हैं ना कि किसी भी चीज की अति क्षति का कारण बनती है। इसलिए अगर आप स्वाद के चक्कर में अधिक आम का सेवन करेंगे तो इससे आपको नुकसान ही उठाना पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं आम खाने से सेहत को होने वाले कुछ नुकसान के बारे में−

वजन का बढ़ना

आम में वैसे तो विटामिन सी पाया जाता है जो हेल्थ के लिए जरूरी है, लेकिन इसमें कैलोरी भी काफी मात्रा में होती है। एक मध्यम आकार के आम में लगभग 135 कैलोरी होती हैं। इसलिए अगर आप अपना वजन कम करने की फिराक में हैं तो आम को जरा सोच समझकर खाएं। कैलोरी की अधिकता के कारण इसके सेवन से वजन बढ़ने की संभावना रहती है। साथ ही आप इस बात पर भी गौर करें कि आप आम का सेवन किस समय कर रहे हैं। वैसे वर्कआउट से आधा घंटा पहले आम का सेवन करना काफी अच्छा रहेगा।

बढ़ाए ब्लड शुगर

जो लोग आम का सेवन काफी अधिक करते हैं, उनके रक्त में शर्कर का स्तर काफी बढ़ जाता है। दरअसल, आम में फ्रुक्टोज की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है। इसलिए आप आम का जितना अधिक सेवन करेंगे, फ्रुक्टोज की मात्रा भी उतनी ही अधिक होगी। और अधिक मात्रा में आम का सेवन करने से ब्लड शुगर की बीमारी होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। 

इसे भी पढ़ें: फूड पॉइजनिंग से आसानी से बचा जा सकता है, जानिए कुछ खास टिप्स

अपच की समस्या

अधिक मात्रा में आम का सेवन अपच की समस्या को जन्म देता है। खासतौर से, अगर आप कच्चे आमों का सेवन बड़ी संख्या में करेंगे तो इससे आपका पाचनतंत्र प्रभावित होगा और आपको अपच की परेशानी होगी।

गठिया का रोग

कुछ स्थिति में आम का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। उदाहरण के तौर पर, गठिया, साइनसाइटिस आदि बीमारियों से पीडि़त लोगों को आम का सेवन कम से कम रखना चाहिए। आम के कच्चे, पके या जूस के सेवन से उनकी समस्या में वृद्धि हो सकती है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल