हैरिस ने राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर टिप पर करों को समाप्त करने का वादा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2024

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने शनिवार को जनता से वादा किया कि वह रेस्तरां कर्मचारियों और अन्य सेवा कर्मचारियों को दिए जाने वाले टिप पर लागू करों को समाप्त करने की दिशा में काम करेंगी।

हैरिस ने लास वेगास के नेवादा विश्वविद्यालय परिसर में एक रैली में यह घोषणा की। लास वेगास की अर्थव्यवस्था काफी हद तक होटल, रेस्तरां और मनोरंजन उद्योगों पर निर्भर है। ट्रंप ने भी जून में एक रैली में कमोबेश यही बात कही थी, लेकिन हकीकत यह है कि कांग्रेस (संसद) के समर्थन के बिना न तो ये कदम ट्रंप उठा सकते हैं और न ही हैरिस।

हैरिस ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘सभी से मेरा वादा है कि जब मैं राष्ट्रपति बनूंगी तो हम अमेरिका के कामकाजी परिवारों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। इसमें न्यूनतम वेतन बढ़ाना और सेवा तथा आतिथ्य कर्मचारियों को दिए जाने वाले टिप पर करों को खत्म करना शामिल है।’’

हैरिस के भाषण के कुछ देर बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि हैरिस ने ‘‘मेरी ‘नो टैक्स ऑन टिप पॉलिसी’ की नकल की है।’’ पूर्व राष्ट्रपति ने लिखा, ‘‘अंतर बस इतना है कि वह ऐसा कुछ नहीं करेंगी। वह सिर्फ राजनीतिक उद्देश्यों के लिए ऐसा कह रही हैं।उन्होंने दावा किया, ‘‘यह ट्रंप का विचार था। उनके (हैरिस) पास कोई विचार नहीं है, वह सिर्फ मेरे विचारों की नकल कर सकती हैं।

प्रमुख खबरें

चक्रवात Arnab का खतरा: Andhra Pradesh ने 20 जिलों के लिए 27 करोड़ रुपये किए मंजूर

उत्तर प्रदेश में 2030-31 तक 500 नए Global Capability Center खोलने की तैयारी

100 करोड़ के कथित घोटाले में DMK नेता महेश पोय्यामोझी की अग्रिम जमानत मद्रास हाईकोर्ट से खारिज

सुलतानपुर की विशेष अदालत ने Rahul Gandhi को मानहानि मामले में बरी किया