Harris ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की पारंपरिक बहस को स्थगित करने संबंधी ट्रंप की पेशकश ठुकराई

By Prabhasakshi News Desk | Aug 04, 2024

वाशिंगटन । अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की उस पेशकश को ठुकरा दिया है, जिसमें राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की पारंपरिक बहस को स्थगित करने को कहा गया था। मीडिया में रविवार को यह जानकारी दी गई। ट्रंप (78) और कुछ समय पहले तक व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल रहे राष्ट्रपति जो. बाइडन मई में राष्ट्रपति पद की दो बहस में भाग लेने के लिए सहमत हुए थे। 

‘सीबीएस न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को ट्रंप ने कहा कि उन्होंने चार सितंबर को उपराष्ट्रपति हैरिस के साथ बहस करने के ‘फॉक्स न्यूज’ के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की है, जो मूल योजना से हटकर है। इस बीच, हैरिस ने ‘फॉक्स न्यूज’ पर ट्रंप के साथ बहस की पेशकश को ठुकराया दिया। हैरिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह 10 सितंबर की पूर्व निर्धारित तारीख पर ही ट्रंप के साथ बहस करने को तैयार हैं। हैरिस की प्रचार अभियान टीम ने भी कहा कि डेमोक्रेट उम्मीदवार ‘एबीसी न्यूज’ पर बहस की मूल योजना पर कायम रहेंगी।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: भारत के 10 बॉक्सर गोल्ड मेडल के लिए उतरेंगे, इतिहास रचने को तैयार!

Kulgam Terror Attack: CM Omar Abdullah ने पीड़ित परिवारों के लिए ₹10 Lakh के Compensation का किया ऐलान

Naseeruddin Shah ने Lifetime Achievement Award ठुकराने की बताई वजह, कहा- अभी मेरा काम पूरा नहीं हुआ

12-13 सितंबर को दिल्ली में ऐसा दिखेगा नजारा, व्हाइट हाउस से लेकर NATO मुख्यालय तक मच जाएगी खलबली!