हैरिस सोहेल का पहले वनडे मैच में शतकीय प्रदर्शन, पाकिस्तान ने बनाये 280 रन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2019

शारजाह। पाकिस्तान ने हैरिस सोहेल के पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक की बदौलत शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में पांच विकेट गंवाकर 280 रन बनाये। इस 30 साल के खिलाड़ी ने 115 गेंद में नाबाद 101 रन बनाये जिससे पाकिस्तानी टीम निर्धारित 50 ओवर में प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाने में सफल रही। हैरिस जब 40 रन पर थे, उन्होंने 27 वनडे में 1000 रन पूरे किये। उन्होंने उमर अकमल के साथ तीसरे विकेट के लिये 98 रन की भागीदारी की जिन्होंने दो साल में पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में 50 गेंद में 49 रन बनाये। 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों को स्टेडियम में नहीं मिली एंट्री, प्रैक्टिस मैच पर फिरा पानी

हैरिस ने अपना शतक अंतिम ओवर में पूरा किया, जिसमें उन्होंने छह चौके लगाये और एक छक्का जड़ा। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2015 में लाहौर में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 89 रन की पारी थी। शान मसूद ने पदार्पण मैच में 40 रन की पारी खेली, उन्होंने पहले विकेट के लिये इमाम उल हक (17) के साथ 35 रन की भागीदारी निभायी। 

प्रमुख खबरें

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार