मशहूर अभिनेत्री हेलेन का निधन, हैरी पॉटर और पीकी ब्लाइंडर्स में निभाई थी भूमिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2021

लंदन। लोकप्रिय फिल्म “हैरी पॉटर” और “पीकी ब्लाइंडर्स” सीरीज में काम कर चुकी ब्रिटिश अभिनेत्री हेलेन मैकक्रोरी का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके पति डेमियन लेविस ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि की।

इसे भी पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव हुए मनीष मल्होत्रा और सुमित व्यास, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

लेविस ने शुक्रवार को लिखी पोस्ट में कहा कि अभिनेत्री को कैंसर था। उन्होंने कहा, “दुखद सूचना है कि कैंसर से जूझते हुए खूबसूरत और जीवट हेलेन मैकक्रोरी का घर पर निधन हो गया। उनके दोस्त और परिजन का प्रेम उनके साथ है।” हैरी पॉटर की लेखिका जे के रॉलिंग ने भी मकक्रोरी के निधन पर ट्विटर पर शोक व्यक्त किया।

प्रमुख खबरें

भाजपा ने आयोग से निकम को ‘बदनाम’ करने के लिए वडेट्टीवार के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया

Southern Lebanon में इजराइली हमले में चार नागरिकों की मौत: मीडिया

Puri Assembly Seat के कांग्रेस उम्मीदवार पर हमला, घायल

Delhi में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया