Harsh Sanghavi ने कहा, FTA से गुजरात के कपड़ा उद्योग को वैश्विक अवसर मिलेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 10, 2026

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने रविवार को कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) की मदद से राज्य के कपड़ा व्यवसाय के पास दूसरे देशों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का एक सुनहरा अवसर है। संघवी ने यह बात ‘फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एंड टेक्सटाइल एसोसिएशंस’ (एफओएसटीटीए) की वार्षिक आम बैठक में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। सूरत को देश के प्रमुख कपड़ा केंद्रों में से एक माना जाता है।

उपमुख्यमंत्री संघवी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में कई देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों के कारण दक्षिण गुजरात क्षेत्र, सूरत और अहमदाबाद के कपड़ा कारोबारियों के पास वैश्विक बाजारों में दूसरे देशों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का एक सुनहरा अवसर है।

प्रमुख खबरें

उनके बिना जिंदगी खाली है, Dharmendra की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं Hema Malini

Paradip Port बनेगा देश का बड़ा औद्योगिक केंद्र, CM Mohan Majhi ने गिनाईं योजनाएं

पूर्व PM Sheikh Hasina 16 दिसंबर को लौटेंगी Bangladesh, सरकार से मांगी विमान सुविधा

International Emmy Awards 2026: भारत की दोनों एंट्री हारीं, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट