By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘‘दिमागी नक्सल’’ वाली टिप्पणी पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के निशाना साधने को लेकर गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने तंज करते हुये कहा कि इससे पता चलता है कि चिदंबरम के केंद्रीय गृह मंत्री रहते हुए नक्सलवाद क्यों ‘‘फला-फूला’’। शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश को संबोधित करते हुए मोदी ने ‘‘दिमागी नक्सलियों’’ को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ये लोग व्यवस्था में गहराई तक अपनी जगह बना चुके हैं और नीतियों को प्रभावित करके समाज के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं।
उन्होंने लोगों से ऐसे व्यक्तियों को ‘‘पहचानने और अलग-थलग करने’’ की अपील की।