विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में डॉ हर्षवर्धन का पूरा हुआ कार्यकाल

By अभिनय आकाश | Jun 02, 2021

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया। केन्या के स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य के कार्यवाहक महानिदेशक डॉ. पैट्रिक अमोथ को डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डब्ल्यूएचओ की ओर से स्वास्थ्य मंत्री को तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया गया है। दरअसल हर साल यह सम्मान दिया जाता है जो डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक विशेष मान्यता पुरस्कार और विश्व तंबाकू निषेध दिवस पुरस्कारों के नाम से जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: धूम्रपान करने वालों में गंभीर बीमारियों, कोविड से मौत का अधिक खतरा: हर्षवर्धन

WHO महानिदेशक ने ट्वीट कर योगदान को किया याद

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक अधनम टेड्रोस ने ट्वीट करते हुए कहा कि तंबाकू के लिए विशेष मान्यता के साथ भारतीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पुरस्कृत करते हुए खुशी हो रही है। ई-सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने के लिए 2019 के राष्ट्रीय कानून में उनका योगदान उल्लेखनीय है।  

प्रमुख खबरें

विदेशी पूंजी प्रवाह और शेयर बाजार में तेजी से संभला Rupee, अमेरिकी डॉलर के सामने 94.41 पर बंद

BJP की जीत को अमान्य ठहराने के लिए Congress फैला रही वोट चोरी का नैरेटिव: Ram Madhav

SAFF Championship 2026 में India ने Pakistan को 3-2 से दी शिकस्त, ढाका में दर्ज की शानदार जीत

Janakpuri में फर्जी कॉल सेंटर से बीमा ठगी करने वाले 43 लोग पकड़े गए