केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का बयान, जन चेतना में योग का महत्त्व कई गुना बढ़ गया है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के कारण इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के समारोहों को सीमित ढंग से आयोजित किया गया, लेकिन समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका के लिए जन चेतना में योग का महत्त्व कई गुना बढ़ गया है। सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कश्मीरी गेट के महाराजा अग्रसेन पार्क में अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए चांदनी चौक के सांसद ने बताया कि क्यों उनके दिल में योग का हमेशा एक विशेष स्थान रहा है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली भाजपा और आप सरकार में कोविड टीकाकरण को लेकर जुबानी जंग

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में हर्षवर्धन के हवाले से कहा गया, प्राणायाम में सांस को नियंत्रित करने करने की क्षमता ने मुझे मानसिक रूप से आश्वासन भी दिया कि मैं कोविड​​​​-19 से संक्रमित नहीं हूं। इसमें कहा गया कि सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का संदेश देश में चल रही कोविड महामारी से जुड़ा हुआ है। योग ने महामारी के दौरान चिंता और अवसाद को रोकने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रमुख खबरें

Island Grounds में छात्रों से संवाद करेंगे Rahul Gandhi, NEET पर होगी चर्चा

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी