हर्षवर्द्धन ने वैज्ञानिकों से लीक से हटकर सोचने का आह्वान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2018

कोलकाता। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्द्धन ने बृहस्पतिवार को कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को 2030 तक वैज्ञानिक रुप से उन्नत तीन शीर्ष देशों में भारत को पहुंचाने का एक लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने पर जोर देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा "हमारे वैज्ञानिक समुदाय को लीक से हटकर सोचना चाहिए, लोगों को लाभ पहुंचाने पर केंद्रित अनुसंधान जारी रखना चाहिए। 

 

हर्षवर्द्धन ने यहां इंडियन एसोसिएशन फोर कल्टीवेशन ऑफ साइंस में श्यामा प्रसाद मुखर्जी एडवांस्ड रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर की आधारशिला रखते हुए यह बात कही। भू विज्ञान, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिर्वन मंत्रालय का भी कामकाज संभाल रहे हर्षवर्द्धन ने कहा, ‘‘मोदी के नेतृत्व में पिछले चाल सालों में हमारा वैज्ञानिक समुदाय अपने कामों से लोगों की दिनचर्या की आम समस्याओं को हल करने में जुटा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी के बीच विज्ञान को लोकप्रिय बनाने की जरुरत है।’’ 

 

केंद्रीय मंत्री ने सभी से भारत को 2030 तक वैज्ञानिक रुप से उन्नत तीन शीर्ष देशों में भारत को पहुंचाने के लक्ष्य को साकार करने में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने 2017 में 104 उपग्रहों को कक्षा में पहुंचाकर अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में लंबी छलांग लगायी है। हम 2019 में चंद्रयान द्वितीय शुरू कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि नैनोप्रौद्योगिकी में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है। वैज्ञानिक प्रकाशनों में भारत ने वैश्विक चार फीसदी के मुकाबले 14 फीसद की वृद्धिदर हासिल की है। समुद्रविज्ञान में अमेरिका, ब्रिटेन और जापान के बाद भारत का नंबर आता है।

 

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis