कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस-अकाली आमने-सामने, संसद के बाहर हरसिमरत कौर और रवनीत बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक

By अंकित सिंह | Aug 04, 2021

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है। इन सब के बीच आज संसद के बाहर अजीबोगरीब स्थिति देखी गई। कृषि कानून को लेकर शिरोमणि अकाली दल की नेता और पूर्व मंत्री हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू संसद के बाहर ही आपस में भिड़ गए। एएनआई द्वारा जारी वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच जमकर नोकझोंक हो रही है। कांग्रेस नेता ने अकाली दल के प्रदर्शन को नकली कहा और हरसिमरत कौर पर आरोप लगाया कि आपने कैबिनेट में कृषि कानूनों वाला बिल पास कराया। 

इसे भी पढ़ें: जासूसी कांड और मंहगाई पर सरकार की घेराबंदी के लिए राहुल की नाश्ता नीति, विपक्षी दलों के साथ किया साइकिल मार्च

बिट्टू ने कहा कि 5 दिन से अकाली दल के अध्यक्ष गायब है। वह पार्लियामेंट पर नहीं है। जबकि हरसिमरत कौर ने लगातार बिट्टू पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि जब बिल पास हो रहा था तो आप कहां थे। उन्होंने पंजाब के कांग्रेस सरकार को किसान विरोधी बताया। लेकिन बिट्टू साफ तौर पर यह कहते रहे कि पहले यह लोग पार्लियामेंट में बिल पास करवाया और अब ड्रामा कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan को भारत की दो टूक, परमाणु धमकी के आगे कभी नहीं झुकेंगे

वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए ECI ने कड़े किए नियम, Form 7 भरने की सीमा तय

देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- दीपके की हिरासत के बाद CJP का बयान

Shreyas Iyer बोले, Dew बनी हार की वजह, Sanju Samson और Mayank Yadav को सराहा