हरसिमरत कौर बादल बोलीं, कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू

By अंकित सिंह | Jul 05, 2021

पंजाब में बिजली संकट को लेकर राजनीति तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल लगातार पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। इन सब के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और अकाली दल नेता हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि यह लुटेरों की सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। हरसिमरत कौर बादल ने आगे कहा कि आज सारा पंजाब सड़कों पर उतरा हुआ हैं। बिजली के लिए हाहाकार हर कोने में मची हुई है। नहरों में पानी नहीं है। बिजली ना होने के कारण खेतों में ट्यूबवेल नहीं चल रहे हैं। कांग्रेस ने हथियार छोड़ दिए हैं। कांग्रेस अपनी हार मान चुकी है। आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 300 यूनिट बिजली देने के ऐलान के बाद पंजाब में बिजली को लेकर राजनीति तेज हो गई है। वहीं, राज्य में बिजली कटौती को लेकर अकाली दल लगातार प्रदर्शन कर रहा है। अकाली दल बिजली कटौती को लेकर आर्थिक पैकेज की घोषणा करने की मांग कर रहा है। अकाली दल का आरोप है कि बिजली कटौती से पंजाब के किसान परेशान हैं। 

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख