Hartalika Teej 2024: तीज के त्योहार पर ऐसे लगाएं मेहंदी, नए डिजायन देखकर हो जाएंगी फिदा

By रितिका कमठान | Aug 30, 2024

भगवान शिव और पार्वती की पूजा करने के साथ ही हरतालीका तीज का त्योहार हर वर्ष भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है। सुहागिन महिलाओं के लिए इस पर्व का महत्व बेहद खास है। इस दिन भगवान शिव और पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहती है।

माना जाता है कि जो महिलाएं इस दिन व्रत करती हैं उन्हें सौभाग्य मिलता है और उनका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहता है। इस दिन व्रत करने से पति की लंबी उम्र होती है। पति की तरक्की और बेहतर स्वास्थ्य के लिए महिलाएं निर्जला उपवास करती है। पति पत्नी का रिश्ता इस व्रत को करने से मजबूत होता है। इस वर्ष ये व्रत छह सितंबर को रखा जाना है। इस व्रत के दौरान महिलाओं को सोलह श्रृंगार करना चाहिए। सोलह श्रृंगार का अहम हिस्सा मेहंदी भी होती है। 

 

आपको मेहंदी लगाने के लिए कुछ मेजर डिजायन जो लगाकर आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती है। हरतालीका तीज पर हाथों पर मेहंदी लगाने के लिए खास डिजायन है। तुर्किश डिजायन हाथों पर लगाकर पूजा करने से आपका भी मन खुश होगा। 

हरतालीका तीज के मौके पर हाथ पर सिंपल और स्टाइलिश डिजायन लगाएं। बैक हैंड पर तुर्किश डिजायन लगाने के हाथों की सुंदरता और अधिक बढ़ती है।भरे हुए हाथ

काफी कम ही लोग होंगे जिन्हें मेहंदी वाले हाथ नहीं अच्छे लगते है। मेहंदी लगाने के लिए कई तरह के डिजायन है। अगर आपको भी मेहंदी लगाना पसंद है तो आप फुल हैंड मेहंदी लगवा सकती है। डिटेलिंग के साथ भी मेहंदी लगवाई जा सकती है।

- मेहंदी लगवाने के दौरान इसके डिजायन में अपने पति का नाम भी जरुर लिखवाएं। मेहंदी भी ऐसी लगवाएं की लोग आपकी मेहंदी के डिजायन की तारीफ करते ना थक सकें।

- मेहंदी के कई तरह के ट्रेंड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इसमें लोगो मेहंदी, जाल और फोटो आदि काफी वायरल है। इनमें से लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो कर भी मेहंदी लगवा सकती है।

- अगर शादी होने के बाद ये आपका पहला हरतालीका तीज व्रत है तो आप इसे बेहद खास बनाएं। इसके लिए अपने हाथों पर फुल हैंड मेहंदी भी लगवाएं। मेहंदी के कई फुल हैंड डियाजन हैं, जो हाथों पर रचने के बाद बेहद शानदार लगते है।

प्रमुख खबरें

Riyadh में मिसाइल हमलों को Saudi Air Defence ने किया ध्वस्त, Aramco भवन को मामूली नुकसान

Iranian Navy कमांडर Mohsen Razaqi ने US को दी चेतावनी, कहा सेना पूरी तरह तैयार

Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने Diwali पर पहली बार दिखाया बेटे Vihaan का चेहरा

Japan के मध्य हिस्से में 5.7 तीव्रता का Earthquake, Aichi में 20 से ज्यादा घायल