यूक्रेन से हरियाणा के नागरिकों की सकुशल वापसी के लिए केंद्र के संपर्क में हरियाणा सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2022

चंडीगढ़ ।  रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने का क्रम लगातार जारी है। आज सुबह भी यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सकुशल सरकार की मदद से विशेष विमान के तहत भारत लाया गया। एयरपोर्ट पर पहुंचे भारतीय नागरिकों के चेहरों पर देश लौटने की खुशी साफ देखी जा सकती थी। उन्होंने कहा कि वे केंद्र सरकार तथा हरियाणा सरकार का धन्यवाद करते हैं, जिनकी मदद से वे सकुशल देश लौट सके।

हरियाणा सरकार यूक्रेन में हरियाणा के युवाओं को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खुद इसे लेकर संजीदा हैं और लगातार अधिकारियों से इस संबंध में अपडेट ले रहे हैं। प्रदेश सरकार ने यूक्रेन में फंसे हरियाणा के सभी नागरिकों की लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट के अनुसार ही नागरिकों को वहां से निकाला जाएगा।

इसे भी पढ़ें: भिवानी में आयोजित 38 वीं राज्य पशु प्रदर्शनी में ऊंट की सवारी कर उपस्थित भीड़ का अभिवादन किया

सरकार द्वारा एयरपोर्ट पर भी हेल्प डेस्ट स्थापित किया जा रहा है। हालांकि नियंत्रण कक्ष पहले ही स्थापित किया जा चुका है। नियंत्रण कक्ष हरियाणा में विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से स्थापित किया गया है। भारतीय नागरिकों के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर  +91 9212314595 जारी किया गया है। भारतीय नागरिक ईमेल contactusatfcd@gmail.com  पर भी अपने सवाल पूछ सकते हैं या फिर सहायता ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: अंत्योदय की भावना के साथ जनहित में कदम बढ़ा रही है सरकार: मनोहर लाल

वहीं केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय ने दिल्ली में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नियंत्रण कक्ष में इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:- +91 11 23012113, +91 11 23014104, +91 11 23017905 और टोल फ्री नंबर 1800118797 । ई मेल: situationroom@mea.gov.in. यूक्रेन में भारतीय दूतावास में हेल्पलाइन के संपर्क विवरण हैं: फोन, +380 997300428 +380 99730483, ई मेल : cons1.kyiv@mea.gov.in

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश