Haryana: नूंह में विवाह समारोह के दौरान नर्तकियों से दुर्व्यवहार करने के बाद हंगामा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2025

हरियाणा के नूंह जिले में एक शादी समारोह के दौरान एक मेहमान द्वारा कथित तौर पर मंच पर प्रदर्शन के दौरान महिला नर्तकियों से दुर्व्यवहार किए जाने के बाद हंगामा मच गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकरी दी। यह घटना पल्ला गांव में सोमवार रात हुई, जहां मूल रूप से मेवात निवासी एवं इंडियन आइडल के पूर्व विजेता गायक सलमान अली भी इसमें प्रस्तुति देने वालों में शामिल थे।

प्रदर्शन के दौरान, एक व्यक्ति ने कथित तौर पर महिला नर्तकियों के साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने बताया कि आयोजकों ने हस्तक्षेप किया और लाठियों से युवकों पर हमला किया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

बाद में इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। नूंह पुलिस के प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने कहा कि अब तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है और मामूली प्रतीत होने वाली इस घटना को आयोजकों द्वारा सुलझा लिया गया था।

प्रमुख खबरें

2 Trillion से 4 Trillion Economy तक का सफर, Hardeep Singh Puri बोले- Sports Ecosystem में आ रही बड़ी क्रांति

Nepal Floods: Mansarovar Yatra पर गए तमिलनाडु के 106 तीर्थयात्री फंसे, बचाव कार्य जारी

पनीर रबर जैसा क्यों हो जाता है? बस ये गलतियां सुधार लें, हर बार बनेगा नरम पनीर

Explained - क्या भारत हमेशा के लिए मुफ़्त UPI का खर्च उठा सकता है?