Haryana: 'AAP ने कांग्रेस को दिखा दिया ठेंगा', गठबंधन पर नहीं बनी बात को BJP ने कसा तंज

By अंकित सिंह | Sep 09, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसके साथ ही अब दावा किया जा रहा पार्टी कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। आप के हरियाणा प्रमुख सुशील गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए ईमानदारी से इंतजार किया और कहा कि वह जल्द ही दूसरी सूची जारी करेगी। वहीं, आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हो पाने को लेकर भाजपा अब तंज कसने की शुरूआत कर दी है। 

AAP सांसद संजय सिंह ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने पर कहा कि 12 तारीख तक नामांकन करना है, बहुत कम समय बचा है और हमारी प्राथमिकता भारतीय जनता पार्टी को हटाना है। उन्होंने कहा कि आज 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है, मैं उन सभी को अरविंद केजरीवाल की तरफ से हृदय से बधाई देता हूं और हम 5 गारंटी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जल्द ही और सूचियां जारी की जाएंगी। हरियाणा में आम आदमी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: Thanesar सीट से भाजपा ने नायब सैनी कैबिनेट में मंत्री और वर्तमान विधायक Subhash Sudha पर फिर जताया भरोसा

राज्य में मतदान पांच अक्टूबर को होगा। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। कांग्रेस के साथ गठबंधन के मुद्दे पर आप की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा, ‘‘मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि हम पहले दिन से ही सभी 90 सीट के लिए तैयारी कर रहे हैं। चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है। इसलिए अब इंतजार खत्म हुआ।’’ उन्होंने कहा कि हरियाणा में आप एक मजबूत विकल्प है और पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जल्द ही जारी की जाएगी।

प्रमुख खबरें

शाहजहांपुर की जलालाबाद तहसील अब कहलाएगी परशुरामपुरी, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

जो भी इस पाप से जुड़ा हुआ है, उसको सजा दिलाएंगे, चंपत राय पर फैसला आने से पहले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष का बड़ा बयान

PoK में बिगड़ते हालात के बीच Border के पास Indian Army ने किया शक्ति प्रदर्शन, LoC पर High Alert

सुनो मेरे पास भारत जैसा मजबूत दोस्त, नेतन्याहू ने जेडी वेंस के एकमात्र सहयोगी वाले दावे को नकारा