Haryana: अनिल विज की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नजर, बोले- अगर आलाकमान चाहेगा तो...

By अंकित सिंह | Oct 08, 2024

हरियाणा में कांटे की टक्कर के बीच अंबाला कैंट विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि अगर आलाकमान चाहेगा तो वह मुख्यमंत्री बनेंगे। अनिल विज ने एक बयान में कहा कि बीजेपी चुनाव में आगे चल रही है और वे (कांग्रेस) जश्न मना रहे हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी में कई लोग चाहते हैं कि भूपिंदर सिंह हुड्डा चुनाव हार जाएं। उन्होंने कहा कि मैं जनता के जनादेश को स्वीकार करूंगा। अगर आलाकमान चाहेगा तो मैं मुख्यमंत्री बनूंगा। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती जारी, शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हरियाणा के विकास के लिए काम करती रहेगी और हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी सरकार बनाएगी। बीजेपी ने ईमानदारी से काम किया जबकि कांग्रेस ने खूब भ्रष्टाचार किया। सीईओ अग्रवाल ने कहा कि राज्य के 22 जिलों के 90 विधानसभा क्षेत्रों में 93 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। बयान में कहा गया है कि बादशाहपुर, गुरुग्राम और पटौदी विधानसभा सीटों के लिए दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जबकि शेष 87 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एक-एक मतगणना केंद्र स्थापित किया गया है। मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिएनिर्वाचन आयोग द्वारा 90 मतगणना पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। 

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच