हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव स्वीकारा, 22 फरवरी को होगी बहस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2024

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मनोहर लाल खट्टर सरकार के खिलाफ मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को मंगलवार को स्वीकार कर लिया। अध्यक्ष ने इस पर बहस के लिए बृहस्पतिवार का दिन तय किया है। गुप्ता ने नियम के तहत 18 से अधिक विधायकों की शर्त पूरी होने के बाद यह अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार किया। हाल में विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खट्टर सरकार पर सभी मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सत्र के दौरान अविश्वास प्रस्ताव लायेगी। 

खट्टर ने कहा था कि यदि कांग्रेस फिर अविश्वास प्रस्ताव लाती है तो वह सरकार द्वारा किये गये कामकाज के बारे में सुनने के लिए बाध्य होगी। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 41 तथा उसके सहयोगी दल जेजेपी के 10 विधायक हैं। सदन में सात निर्दलीय विधायकों में छह भाजपा का समर्थन करते हैं। भाजपा को हरियाणा लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा का समर्थन भी प्राप्त है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 30 विधायक हैं जबकि इंडियन नेशनल लोकदल का एक विधायक है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में DM और SSP के साथ Pushkar Singh Dhami की मैराथन बैठक, अफसरों को दी चेतावनी

Mizoram Tourism: भूटान मॉडल अपनाएगा मिजोरम, 10 साल में जिम्मेदार पर्यटकों को जोड़ने का लक्ष्य

Ashwini Vaishnaw ने चेताया, AI और विकसित देशों के कर्ज से बढ़ेगी वैश्विक अनिश्चितता

Prabhasakshi NewsRoom: Houthis के Missile Attacks से दहला Saudi Arabia, पलटवार में Yemen में मचाई भारी तबाही