उत्तराखंड में DM और SSP के साथ Pushkar Singh Dhami की मैराथन बैठक, अफसरों को दी चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 14, 2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ बैठक कर विकास कार्यों, जनसुविधाओं, कानून-व्यवस्था और चुनाव संबंधी कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को करीब चार घंटे तक चली इस बैठक में हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में गृह सचिव, गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों के आयुक्त तथा दोनों पुलिस रेंज के पुलिस महानिरीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

उन्होंने सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के अभियान में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर काम पूरा करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘मैं बहुत जल्द सड़क मार्ग से पूरे राज्य का व्यक्तिगत दौरा करूंगा। यदि कहीं क्षतिग्रस्त सड़कें मिलती हैं या मरम्मत कार्य में लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारी को जवाबदेह ठहराया जाएगा।’’ उन्होंने सीवर और पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की स्थिति पर भी ध्यान देने तथा अधूरे कार्य एक नवंबर तक पूरे करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह, संवेदनशील और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संज्ञेय अपराधों की प्राथमिकी नियमानुसार तत्काल दर्ज की जाए और उसके बाद त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने थानों और पुलिस चौकियों के प्रभारियों के कामकाज की नियमित समीक्षा करने तथा अपराध नियंत्रण, रात्रि गश्त, शिकायतों के निस्तारण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही के लिए जवाबदेही तय करने का भी निर्देश दिया।

इसके अलावा, शीतकालीन पर्यटन को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने मसूरी, नैनीताल, हरिद्वार और ऋषिकेश समेत राज्य के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के लिए पहले से यातायात योजनाएं तैयार करने को कहा।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी का कड़ा बयान: CJP नेताओं की गिरफ्तारी को बताया कायरतापूर्ण हरकत, जंतर-मंतर वापस हासिल करने का संकल्प

Delhi Voter List से कटे नाम जोड़ने और Form 6 के नियम से जुड़ी याचिका, Supreme Court 28 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

NDMC ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण किया ऑनलाइन, 1931 से दर्ज पुराने हस्तलिखित रिकॉर्ड होंगे डिजिटल

US रेगुलेटर्स ने Bank of America पर $1.2 बिलियन का जुर्माना क्यों लगाया? जानें वजह