Haryana: नूंह में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक 11 अगस्त तक बढ़ाई गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2023

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने हिंसा प्रभावित नूंह जिले में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवा पर रोक मंगलवार को 11 अगस्त तक बढ़ा दी। इस कदम का उद्देश्य शांति और लोक व्यवस्था को भंग करने की किसी भी कोशिश को रोकना है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) टीवीएसएन प्रसाद ने कहा, “नूंह के उपायुक्त द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया है कि जिले में हालात अब भी गंभीर और तनावपूर्ण हैं। विभिन्न सोशल मीडिया मंच के माध्यम से गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए नूंह जिले के अधिकारक्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं और बल्क एसएमएस को निलंबित करने का आदेश दिया गया है। इसमें बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज के एसएमएस को छूट दी गई है।”

प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए

मालेगांव Fast Track Court ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सुनाई फांसी

मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर