Haryana: भूपिंदर हुड्डा ने पार्टी के भीतर किसी भी मतभेद से किया इनकार, बोले- कांग्रेस की बनेगी सरकार

By अंकित सिंह | Sep 27, 2024

हरियाणा में सियासी दंगल के बीच कांग्रेस के भीतर की मतभेद को लेकर चर्चा तेज है। इन सबके बीच पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कांग्रेस के भीतर किसी भी मतभेद को खारिज कर दिया है। भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस नेता शुरू से ही एकजुट रहे हैं और कांग्रेस में कोई उदासीनता नहीं है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। हुड्डा ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों में क्या किया है?

इसे भी पढ़ें: Haryana: MSP के नाम पर किसानों से झूठ बोलना बंद करे कांग्रेस, Amit Shah का राहुल से सवाल, खरीफ और रबी की फसल कौन सी है?

मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से जुड़े सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री चयन की एक स्थापित प्रक्रिया है और पार्टी आलाकमान जो भी फैसला करेगा, उन्हें मंजूर होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की एक पद्धति है। विधायक चुने जाएंगे। पर्यवेक्षक आएंगे, विधायकों का मत लेंगे और फिर आलाकमान फैसला करेगा। वे (आलाकमान) जो भी फैसला करेंगे, मुझे स्वीकार होगा। इससे एक दिन पहले सैलजा ने भी कहा था कि मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस आलाकमान का फैसला उन्हें स्वीकार होगा।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर