हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2019

नयी दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। हाल ही में संपन्न हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद खट्टर ने दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वह मंगलवार से राष्ट्रीय राजधानी में हैं और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात कर चुके हैं।

खट्टर तथा हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यहां मंगलवार को हरियाणा भवन में मंत्रिमंडल की पहली बैठक की और यह निर्णय लिया कि राज्य विधानसभा का विशेष सत्र चार नवंबर से शुरू होगा। विशेष सत्र में विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि विशेष सत्र के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। प्रधानमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट पर दोनों नेताओं की तस्वीरें पोस्ट की गईं।

इसे भी पढ़ें: आतंकी हमले में पांच प्रवासी मजदूरों की मौत के बाद कश्मीर में सुरक्षा बढ़ाई गयी

प्रमुख खबरें

भीषण गर्मी में Dehydration के ये Symptoms जानलेवा हैं, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

रेसलर ललित इतिहास रचने से एक कदम दूर, गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से भरा रहा पहलवान का जीवन

Bollywood Wrap Up | Tumbbad 2 Shooting | Akshay Kumar Bhooth Bangla Trailer Launch | Chand Mera Dil teaser

Tamulpur Assembly Election 2026: तामुलपुर क्यों बनी Prestige Battle? Speaker दैमारी और Pramod Boro की साख दांव पर