Haryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, इन मुद्दों पर हुई बात

By अंकित सिंह | Jul 11, 2023

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी और मनोहर लाल खट्टर के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब हरियाणा में इस वक्त बारिश की वजह से कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति है। बारिश की वजह से पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला और करनाल जैसे जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। साथ ही साथ इस मुलाकात के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने मंत्रिमंडल में बहुप्रतीक्षित फेरबदल करने वाले हैं। माना जा रहा है कि हरियाणा से भी किसी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Haryana: खाप महापंचायतों ने हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव की उठाई मांग, बोले- समान गोत्र में विवाह पर लगे रोक

पंजाब और हरियाणा में नौ लोगों की मौत

पंजाब और हरियाणा में बारिश से संबंधित घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई है। दोनों राज्यों में लगातार तीसरे दिन लगातार बारिश हुई जिससे कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात हैं और अधिकारियों को बचाव कार्यों के लिए मशक्कत करनी पड़ी है। पंजाब सरकार ने 13 जुलाई तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है जबकि चंडीगढ़ में बृहस्पतिवार तक स्कूल बंद हैं। हरियाणा ने भी कुछ सबसे अधिक प्रभावित जिलों में बुधवार तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। राज्य के अन्य स्थानों में, सरकार ने उपायुक्तों को स्थिति का आकलन करने के बाद निर्णय लेने का निर्देश दिया है। सतलुज और घग्गर नदियों के पास की भूमि जलमग्न हो गई जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा। 

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता