गरीबी रेखा से नीचे के लोगों के लिए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने की चिकित्सा सहायता की घोषणा

By निधि अविनाश | May 05, 2021

बढ़ते कोरोना मामलों के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने निजी अस्पतालों में और ऑक्सीजन, आईसीयू सहायता में भर्ती मरीजों जो गरीबी रेखा से नीचे है उनके लिए प्रति दिन अधिकतम 7 दिन यानि 35,000  की चिकित्सा सहायता की घोषणा की है। हरियाणा के सीएमओ ने बताया कि, प्राइवेट अस्पतालों में COVID19 उपचार के लिए बेड और अन्य सुविधाओं की दरें तय की गई हैं। राज्य सरकार ने एनएबीएच और जेसीआई मान्यता प्राप्त अस्पतालों में आइसोलेशन बेड के लिए 10,000 रुपये की दर निर्धारित की है। इसके अलावा वेंटिलेटर के बिना आईसीयू बेड के लिए 15,000 रुपये और वेंटिलेटर के साथ आईसीयू बेड के लिए 18,000 रुपये प्रति दिन की दरें निर्धारित की गई है। इसी तरह, गैर-एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पतालों में, आइसोलेट बेड के लिए 8,000 रुपये, वेंटिलेटर के बिना आईसीयू बेड के लिए 13,000 रुपये और वेंटिलेटर के साथ आईसीयू बेड के लिए 15,000 रुपये प्रति दिन निर्धारित किए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष विजेश लुणावत का निधन, कोरोना से थे पीड़ित

बता दें कि, हरियाणा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 15,786 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,43,559 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसी अवधि में कोविड-19 से एक ही दिन में सर्वाधिक 153 मरीजों की मौत के साथ ही कुल मृतक संख्या बढ़कर 4,779 तक पहुंच गई है।

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत