Haryana के सीएम नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में 37 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

By रेनू तिवारी | Jul 11, 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज (11 जुलाई) गुरुग्राम जिले के मानेसर उपमंडल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में गुरुग्राम जिले से संबंधित 268 करोड़ 93 लाख की 37 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि शहरी क्षेत्र में लाल डोरा के भू-स्वामियों को मालिकाना हक के कागजात वितरित करने तथा मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के पात्र परिवारों को राज्य स्तरीय रजिस्ट्री वितरण समारोह में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

 

इसे भी पढ़ें: NEET-UG 2024 Paper Leak Case | नीट-यूजीसी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में जांच रिपोर्ट दाखिल की

 

मुख्यमंत्री गुरुग्राम जिले में 255 करोड़ 17 लाख की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ-साथ विकसित गुरुग्राम की दिशा में पूर्ण हुई 13 करोड़ 76 लाख की 12 परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

 

इसे भी पढ़ें: UP: पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत

 

उन्होंने बताया कि इसमें गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के द्वारका एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर 7.5 मीटर लंबी सर्विस रोड का निर्माण, आईएमटी मानेसर से पटौदी रोड तक 6 लेन का सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन, चंदू बुढेरा में डब्ल्यूटीपी 100 एमएलडी यूनिट-5 का निर्माण शामिल है।

 

महत्वपूर्ण परियोजनाओं में गुरुग्राम के सेक्टर 16 पार्ट-1 में बूस्टिंग स्टेशन का उन्नयन, सेक्टर-58 से 76 तक सीवरेज व्यवस्था शुरू करने के लिए गुरुग्राम के एसटीपी बहरामपुर तक बैलेंस मास्टर सीवर लाइन उपलब्ध कराना और बिछाना शामिल है। वहीं, मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन की जाने वाली परियोजना में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के पटौदी और सोहना खंडों की विभिन्न सड़क परियोजनाएं शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Green Gas Meter अपडेट के बहाने 32 लाख की साइबर ठगी, Dhanbad से युवक गिरफ्तार

दरौंदा उपचुनाव केस: ACJM के समक्ष Siwan Court में पेश हुए RJD चीफ Lalu Yadav

CWI ने 2026-27 के इंटरनेशनल Retainer Contracts घोषित किए, 30 खिलाड़ियों को मिली जगह

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में 1919 करोड़ रुपये का नुकसान, CM Naidu ने दिए राहत के निर्देश