Haryana CM Net Worth: नायब सिंह सैनी बने Haryana के CM, इतनी संपत्ति के हैं मालिक

By रितिका कमठान | Oct 17, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद जीतकर उभरने वाली सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है। बीजेपी ने चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही एक बार फिर से 54 वर्षीय नायब सिंह सैनी राज्य के मुख्यमंत्री बन गए है। सिर्फ छह महीनों के भीतर ही पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने का कमाल उन्होंने कर दिकाया है।

नायब सिंह सैनी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे है। उनके पास असल में करोड़ों रुपये की संपत्ति है। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में उन्होंने इस संपत्ति का ब्यौरा दिया है। हलफनामे में उपलब्ध जानकारी के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 5,80,52,714 रुपये है। उनपर 74,82,619 रुपये का कर्ज भी है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान दिए गए हलफनामे के मुताबिक उनकी संपत्ति में इस बार काफी अधिक इजाफा हुआ है। उस दौरान उनकी कुल नेटवर्थ 3,57,85,621 रुपये थी जबकि कर्ज 57,34,878 रुपये था।

अकाउंट में है इतनी रकम

चुनावी हलफनामे की एक कॉपी माई नेता इंफो पर भी उपलब्ध है, जिसके अनुसार उनके पास विधानसभा चुनाव से पहले 1.75 लाख रुपये का कैश था। उनकी पत्नी के पास 1.40 लाख रुपये थे। बच्चों, पत्नी सभी के अकाउंट्स मिला कर उनके पास कुल 36 लाख रुपये जमा थे। 

पीपीएफ-एलआईसी की भी जानकारी

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के मुख्यमंत्री के पास एक पीपीएफ अकाउंट है। इसमें 8,85,592 रुपये का इन्वेस्टमेंट है। उनके नाम पर दो लाख रुपये की एलआईसी पॉलिसी भी चल रही है। नायब सिंह सैनी के पास आभूषण के नाम पर 30 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये के आसपास है। वहीं उनकी पत्नी के पास 100 ग्राम सोना है जो 6.50 लाख रुपये के आसपास का है। बच्चों के पास भी तीन लाख रुपये की ज्वैलरी है।

सैनी के पास तीन कारें है, जिसमें दो टोयोटा इनोवा और एक क्वालीस है। उनके नाम पर 65 लाख रुपये की कृषि भूमि है। उनकी पत्नी और उनके नाम पर एक घर भी है जिसकी कीमत 4.20 करोड़ रुपये है।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games 2030: राहुल द्रविड़ और Saina Nehwal आयोजन समिति में शामिल

Elon Musk ने Republican पार्टी के समर्थन में की अपील, चुनाव में खर्च किए 442 Million Dollar

झारखंड के 19 लाख किसानों को PM Kisan योजना से मिले 300 करोड़ रुपये

Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 की मौत