हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पूनिया खाप से युवाओं को सही दिशा दिखाने और नशे से दूर रखने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2025

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पूनिया खाप से युवा पीढ़ी का सही दिशा में मार्गदर्शन करने, उसे सशक्त बनाने और नशे से दूर रखने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दादा बधदेव ने समाज को सदैव सत्य, अनुशासन और भाईचारे को जीवन का मूल सिद्धांत बनाने के लिए प्रेरित किया। सैनी ने कहा कि दादा बधदेव ने कहा था कि जो खाप समाज के कल्याण के लिए खड़ी होती है, वह कभी कमजोर नहीं होती। उन्होंने कहा कि पूनिया खाप ने हमेशा देश, समाज और जनहित को सर्वोपरि रखा है।

कार्यक्रम के दौरान सैनी ने राज्य सरकार द्वारा हाल में शुरू की गई दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के बारे में बताया, जिसके तहत पात्र महिलाओं को नवंबर से 2,100 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

पच्चीस सितंबर को शुरू की गई यह योजना 23 से 60 वर्ष तक की विवाहित और अविवाहित महिलाओं के लिए है तथा उन परिवारों से संबंधित है जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि खड़क पूनिया गांव के स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल में उन्नत किया जाएगा, जिससे बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!