हरियाणा कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2020

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस ने रविवार को यमुनानगर में प्रवासी कामगारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की रविवार को निंदा करते हुए, इसे अमानवीय करार दिया। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित करने वाले प्रवासियों को खदेड़ने के लिए शनिवार को उनपर “हल्का बल“ प्रयोग किया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों पर “लाठीचार्ज“ बेहद निंदनीय है। विधानसभा में विपक्ष के नेता ने एक बयान में कहा, “परिस्थितियों के शिकार गरीब मजदूरों को पीटना अमानवीय है।

सरकार को उनके साथ सहानुभूति से पेश आना चाहिए। ” कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और पार्टी की प्रदेश प्रमुख कुमारी शैलजा ने भी पुलिस कार्रवाई की निंदा की। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मजदूरों का पीछा किया गया और पीटा गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के लिए सपने दिखाए और अब उनकी दुर्दशा को लेकर असंवेदनशील है।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार का आर्थिक पैकेज भारत को आत्म-निर्भर बनाने में दूरगामी साबित होगा: अमित शाह

शैलजा ने कहा कि अगर सरकार के पास ठोस नीति होती तो प्रवासी कामगारों को अपने घर जाने के लिए सैकड़ों किलोमीटर पैदल नहीं चलना पड़ता। उन्होंने कहा, “उन्हें राहत पहुंचाने के बजाय, इन गरीब प्रवासियों को क्या मिल रहा है, लाठियां। हम उनपर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हैं, जो खट्टर सरकार का असंवेदनशील रवैया दिखाता है।

प्रमुख खबरें

Face Wash या Cleanser? अपनी Skin Type के हिसाब से चुनें सही Skin Care प्रोडक्ट, जानें 5 बड़े अंतर

Arunachal Pradesh: पुलिस ने 19 बच्चों को बाल तस्करी से बचाया, तीन दलाल गिरफ्तार

Delhi Rain से राजधानी के कई इलाके जलमग्न, सड़कों पर लगा जाम और गिरा तापमान

Allahabad High Court Hijab Verdict | हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं, स्कूल में स्कार्फ पहनने की याचिका खारिज, कोर्ट का बड़ा फैसला