Haryana: MSP के नाम पर किसानों से झूठ बोलना बंद करे कांग्रेस, Amit Shah का राहुल से सवाल, खरीफ और रबी की फसल कौन सी है?

By अंकित सिंह | Sep 27, 2024

हरियाणा के रेवाड़ी में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने दावा किया कि जनसभा में जनता का उत्साह बता रहा है कि इस बार भाजपा की जीत की हैट्रिक लगना तय है। शाह ने संबोधन के शुरूआत में कहा कि ये हरियाणा की भूमि बलिदान व वीरता की भूमि है। ये हरियाणा की भूमि ज्ञान, अध्यात्म और गीता की भूमि है। ये हरियाणा की भूमि शक्ति और समृद्धि की भूमि है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, जम्मू-कश्मीर सुरक्षित है, तो इसमें हरियाणा के जवानों का बलिदान, वीरता और शौर्य शामिल है।

कांग्रेस पर वार करते हुए शाह ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी, कट, कमीशन और करप्शन से चलती थी। डीलर, दलाल और दामादों का राज चलता था। भाजपा सरकार में न डीलर बचे न ही दलाल बचे, दामाद का तो सवाल ही नहीं है। राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल बाबा को अभी किसी NGO ने पकड़ा दिया है कि MSP बोलने से वोट मिल जाएंगे। राहुल बाबा, MSP का फुलफॉर्म मालूम है आपको? खरीफ और रबी की फसल कौन सी है, क्या आपको मालूम है। पूरे देशभर में कांग्रेस की जो सरकारें चल रही हैं, MSP के नाम पर किसानों से झूठ बोलना बंद कीजिए। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार किसानों से 24 फसलें MSP पर खरीद रही है। हरियाणा में कांग्रेस के नेता एक बार बता दें कि देश में आपकी कौन सी सरकार MSP पर 24 फसल खरीदती है? उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि कर्नाटक और तेलंगाना में आपकी सरकार है, MSP पर कितनी फसलें खरीदते है, बताइए जरा... अरे हुड्डा साहब, आपकी सरकार को किसान 2 रुपये मुआवजे वाली सरकार कहते थे क्योंकि आपके समय में बर्बाद फसल के लिए 2-2 रुपये के चेक भेजे जाते थे।

इसे भी पढ़ें: Ateli Assembly Elections: अटेली सीट पर BJP-Congress और AAP ने उतारे प्रत्याशी, जानिए किसके साथ खड़े होंगे यादव

विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जाकर ये कहते हैं कि हम सभी आतंकियों और पत्थरबाजों को छोड़ देंगे। 40 हजार लोग जम्मू-कश्मीर में मारे गए, हमारे सेना के जवान शहीद हो गए और आप कहते हैं कि आप उन्हें छोड़ दोगे। अरे राहुल बाबा, हिम्मत है तो हरियाणा में आकर वही भाषण दीजिए। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा, विदेश जाकर कहते हैं कि हम ST-SC-OBC समुदाय का आरक्षण समाप्त कर देंगे। ये हम पर आरोप लगाते थे कि हम आरक्षण समाप्त करने वाले हैं और ​अमेरिका जाकर अंग्रेजी में बोलकर आए कि आरक्षण समाप्त कर देंगे। राहुल बाबा, कैसे समाप्त कर दोगे, सरकार हमारी है और मैं कह देता हूं कि जब तक संसद में भाजपा का एक भी सांसद है, तब तक आप आरक्षण समाप्त नहीं कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi से Noida Airport अब बस 21 मिनट में! Yogi सरकार के Rapid Rail प्रोजेक्ट को हरी झंडी

साल्ट लेक स्टेडियम से हटाई गई ममता की डिजाइन की गई फुटबॉल मूर्ति, खेल मंत्री ने इसे भद्दा और निरर्थक बताया

Bihar का IPL Team का सपना होगा पूरा? Anil Agarwal की अपील पर CM Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान

SRH की जीत के हीरो Ishan Kishan, बोले- Captain Pat Cummins के आने से आत्मविश्वास बढ़ा