हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा दावा, कहा- हमारे संपर्क में कई सत्तारूढ़ विधायक

By अभिनय आकाश | Jan 14, 2021

देश में किसान आंदोलन जारी है। इधर हरियाणा में भी सियासी हलचल तेज है। बीते दिनों जननायक जनता पार्टी के विधायक दलों की बैठक हुई। उसके बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गृह मंत्री अमित शाह ने मुलाकात की। उसके बाद चौटाला ने प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की। लेकिन अब सूबे की सियासत में विपक्षी दल कांग्रेस ने एक बयान के जरिये ठंड के मौसम में सियासी पारे को बढ़ा दिया है। ये बयान आया है हरियाणा की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा की तरफ से। उन्होंने ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह बोले, किसान आंदोलन को सही ढंग से नहीं संभाल पाई हरियाणा सरकार

कुमारी शैलजा ने कहा कि खट्टर सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है। अगर हालात बने और जरूरत महसूस हुई तो कांग्रेस राज्य में सरकार बना सकती है। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि नए कृषि कानूनों को लेकर सत्तारूढ़ विधायकों में नाराजगी भी है। गौरतलब है कि राज्य में बीजेपी और जजपा गठबंधन की सरकार है। ऐसा माना जा रहा है कि कुछ विधायक किसानों के दबाव में हैं। हरियाणा के सियासी समीकरण को देखें तो राज्य में 90 विधानसभा सीटें हैं और बीजेपी ने 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई वहीं दुष्यंत चौटाला की जजपा को 10 सीटें हासिल हुई और कांग्रेस 36 सीटों पर ही रह गई। 


प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA