हरियाणा के डिप्टी स्पीकर ने संगरूर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में डोर टू डोर किया चुनाव प्रचार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2022

संगरूर । पंजाब की सबसे चर्चित विधानसभा सीट संगरूर में इस बार रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी अरविंद खन्ना ने यहां अपनी जीत सुनिशिचत करने के लिये अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं भाजपा नेता भी उनके समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि 1998 में दिल्ली के बड़े व्यापारी अरविंद खन्ना ने संगरूर में अकाली दल के दिग्गज तत्कालीन केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा के माध्यम से अकाली दल में एंट्री की थी। 2000 में कैप्टन अमरिंदर सिंह से रिश्तेदारी व नजदीकियों के चलते उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। वह 2002 में संगरूर से कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव में विजयी हुए थे। 2004 में अरविंद कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाने उतरे, लेकिन शिकस्त खा गए थे। 2007 के विधानसभा चुनावों में घरेलू कारणों के चलते दूरी बनाकर रखी।

2012 में फिर से राजनीति में सक्रिय हुए और धूरी से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीते। हालांकि, इस बीच अरविंद खन्ना को घरेलू समस्याओं के चलते विधायक पद से त्यागपत्र देकर राजनीति से दूरी बनानी पड़ी। मौजूदा 2022 के विधानसभा चुनावों में फिर से अरविंद खन्ना चुनाव मैदान में उतरे हैं।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने CBI जांच की जल्दबाजी पर उठाए सवाल, 20 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में अफसर बरी

Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

Rajasthan University of Health Sciences में Medical Officer के 600 पदों पर मौका

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में