हुड्डा ने जेजेपी और कांग्रेस नेताओं से साधा संपर्क, सभी को दोपहर 1 बजे किया तलब

By अनुराग गुप्ता | Oct 24, 2019

जींद। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जीत रहे कांग्रेस के विधायकों को तलब किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेजेपी और निर्दलीयों के साथ संपर्क भी साधने का प्रयास किया जा रहा है। हुड्डा ने दोपहर 1 बजे बैठक बुलाई है। जहां पर रुझानों में जीत रहे सभी नेताओं को बुलाया गया है। आपको बता दें कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से फोन पर बातचीत की है और उन्हें सरकार बनाने के लिए फ्री हैंड दिया है।

इसके अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से मुलाकात की है और दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। रुझानों में हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा बनते हुए दिखाई दे रही है ऐसे में जेजेपी के साथ कांग्रेस संपर्क साधने में लगी हुई है। जबकि दुष्यंत चौटाला ने साफ कर दिया है कि समर्थन प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री पद हमें दिया जाए। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा