Haryana election: हरियाणा में वोटिंग खत्म, 8 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

By अंकित सिंह | Oct 05, 2024

हरियाणा चुनाव को लेकर वोटिंग खत्म हो चुकी है। आज 90 सीटों पर वोट डाले गए। हरियाणा के साथ साथ जम्मू-कश्मीर के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 5:30 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत 63% तक पहुंच गया। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि मैं उन घटनाओं को बड़ा मानता हूं, जो मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं। कुछ छोटी-मोटी घटनाओं की ख़बरें आई हैं। प्रशासन ऐसी चीजों पर नजर रख रहा है। लेकिन, यहां कोई बड़ी घटना नहीं घटी है. और मतदान प्रक्रियाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर मतदाताओं से झूठ बोलकर राज्य को लूटने की नीति अपनाने का आरोप लगाया। सैनी ने संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस झूठ और लूट की राजनीति करती है और हरियाणा की जनता यह समझ चुकी है। उन्होंने (जनता) हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार दलित समुदाय का अपमान करती रही है और उसने दलितों के उत्थान के लिए कभी कोई योजना तैयार नहीं की। 

इसे भी पढ़ें: Haryana Elections: BJP MP नवीन जिंदल इस अंदाज में पहुंचे मतदान केंद्र, 11 बजे तक हुआ 22.70 प्रतिशत मतदान

इस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा के अनिल विज और ओपी धनखड़, कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विनेश फोगाट, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अभय सिंह चौटाला और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के दुष्यंत चौटाला आदि प्रमुख चेहरों में शामिल हैं। कांग्रेस के टिकट पर जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं ओलंपियन विनेश फोगाट ने चरखी दादरी के बाढड़ा विधानसभा में पडने वाले अपने गांव बलाली में परिवार के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद विनेश फोगाट ने मीडिया से बात की और लोगों से भारी संख्या में वोट करने की अपील भी की।

प्रमुख खबरें

Nykaa Q1 Results: नायका के मुनाफे में 3 गुना से ज्यादा का उछाल, Beauty and Fashion सेगमेंट में दिखा जबरदस्त Growth

Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की