Haryana elections: भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त हैं CM नायब सैनी ने कहा, "कांग्रेस के वादे ठोस नहीं हैं"

By रितिका कमठान | Oct 05, 2024

हरियाणा के लिए पांच अक्टूबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने मतदान करने से पहले मंदिर में पूजा अर्चना की है। इसके बाद उन्होंने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। 

उन्होंने कहा, "मैं हरियाणा के लोगों से 100% वोट देने की अपील करना चाहता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम हरियाणा का विकास करेंगे, ठीक वैसे ही जैसे हमने पिछले 10 सालों में किया है। मैं राज्य के लोगों से कहना चाहता हूं कि आप अपना वोट प्रधानमंत्री मोदी को दें और हम राज्य के विकास की गारंटी देंगे...कांग्रेस के वादे ठोस नहीं हैं। उन्होंने लोगों का समर्थन खो दिया है...कांग्रेस की मंशा साफ है कि वे आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। वे आरक्षण विरोधी और गरीब विरोधी हैं।"

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच