Haryana Elections: MP नवीन जिंदल का अनोखा अंदाज, घोड़े पर सवार होकर पहुंचे मतदान केंद्र

By अंकित सिंह | Oct 05, 2024

भाजपा सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल शनिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के लिए घोड़े पर सवार होकर कुरूक्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में जिंदल को भूरे घोड़े से उतरते और मतदान केंद्र पर अपने समर्थकों से मिलते देखा जा सकता है। उन्हें उनके साथ तस्वीरें क्लिक करते हुए भी देखा जा सकता है। जिंदल इस साल मार्च में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

इसे भी पढ़ें: Haryana: वोटिंग के बीच अनिल विज ने ठोका सीएम पद पर दावा, बोले- मैं पार्टी में सबसे वरिष्ठ हूं

वोट देने के बाद नवीन जिंदल ने एक्स पर लिखा कि मैंने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया ताकि हमारा लोकतंत्र और मजबूत हो। आप सभी से आग्रह है कि जाएं, वोट दें और सही चुनाव करें। यह निश्चित है कि हरियाणा में भाजपा ही सरकार बनाएगी, इसलिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें क्योंकि आपका प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोगों में काफी उत्साह है. हमें बहुत खुशी है कि वे आज अपना वोट डाल रहे हैं और मुझे विश्वास है कि हरियाणा की बहादुर और जागरूक जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी। हरियाणा में भाजपा को आशीर्वाद मिलेगा और नायब सिंह सैनी फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।

इसे भी पढ़ें: Haryana elections: भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त हैं CM नायब सैनी ने कहा,

जिंदल की मां, सावित्री, जो ओपी जिंदल समूह की अध्यक्ष भी हैं, हरियाणा विधानसभा चुनाव में हिसार निर्वाचन क्षेत्र से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला हरियाणा के मंत्री और मौजूदा विधायक कमल गुप्ता से है। अपना वोट डालने के बाद, सावित्री ने हरियाणा के लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। नवीन जिंदल ने कहा कि मेरी मां, सावित्री जिंदल, जो हिसार से चुनाव लड़ रही हैं, हिसार के लिए बहुत कुछ करना चाहती हैं। इसलिए हिसार के लोग तय करेंगे कि वे किसे प्रतिनिधि के रूप में चाहते हैं। 

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo का Portugal टीम से संन्यास का फैसला, 23 साल के करियर पर लगेगा विराम

सूरत में सहकर्मी की गर्दन काटकर हत्या, आरोपी सचित्रकुमार नरेंद्र बल गिरफ्तार

अंबाला में Amit Shah ने 1857 क्रांति के भव्य शहीद स्मारक और संग्रहालय का लोकार्पण किया

Bhupender Yadav ने कहा, Bihar की अटकी परियोजनाओं को पर्यावरण मंजूरी पर मंत्रालय देगा ध्यान