एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में फिर कमाल कर सकते हैं मनोहर लाल

By अनुराग गुप्ता | Oct 21, 2019

हरियाणा में 90 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव की वोटिंग पूरी हो चुकी है। इसी के साथ ही तमाम चैनलों ने अपने-अपने एग्जिट पोल पेश कर दिए। इन एग्जिट पोल के महापोल में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार बनते हुए देखी जा रही है। आपको बता दें कि भाजपा ने हरियाणा में मनोहरलाल खट्टर के चेहरे पर चुनाव लड़ा था और उन्होंने नारा दिया था कि अबकी बार 75 पार और उनका नारा एग्जिट पोल्स में सफलतापूर्वक पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है।

  • एबीपी के सीवोटर के एग्जिट पोल की बात करें तो बीजेपी के खाते में 72 तो कांग्रेस के खाते में 8 सीटें जा रही हैं। जबकि अन्य को 10 सीटें मिलने के अनुमान हैं।
  • सीएनएन-न्यूज18 इप्सोस के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 75 सीटें जबकि कांग्रेस को 15 सीटें मिल सकती हैं।
  • रिपब्लिक के एग्जिट पोल जन की बात के अनुसार बीजेपी को 52-63, कांग्रेस को 15-19 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्य को 12-19 सीटें मिलने के अनुमान हैं।

इसे भी पढ़ें: पहले से ज्यादा सीटों के साथ सत्ता में लौट रहे हैं फडणवीस और खट्टरः प्रभासाक्षी एग्जिट पोल

हरियाणा की 90 सीटों पर हुए चुनाव में कुल 1,169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में खड़े हैं और 1,82,82,570 मतदाताओं ने इन उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला ईवीएम में दर्ज कर दिया है। जो 24 अक्टूबर को सभी के सामने होगा। हालांकि एग्जिट पोल के मुताबिक मनोहरलाल खट्टर एक बार फिर से हरियाणा की कमान संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Assam Election 2026 पर Opinion Poll: NDA को पिछली बार से भी बड़ा बहुमत, BJP की सत्ता में वापसी तय!

Rahul Gandhi का PM Modi पर तंज- वो सोचते हैं उनके अलावा कोई देश नहीं चला सकता

Delhi Assembly Security Breach: पुलिस का बड़ा एक्शन, गेट तोड़ने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

Chai Par Sameeksha: Raghav Chadha से AAP ने क्यों बनाई दूरी? क्या है Arvind Kejriwal की मजबूरी?