हरियाणा: झज्जर में घर में विस्फोट, चार लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2025

हरियाणा के झज्जर जिले में शनिवार शाम एक घर में हुए विस्फोट में दो बच्चों और एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट शाम करीब साढ़े छह बजे बहादुरगढ़ में हुआ, जिसके बाद घर में आग लग गई। पुलिस ने बताया कि दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाई और घटनास्थल से चार शव बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, घटना में 10 साल के दो बच्चों, एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह