कोरोना वायरस के चलते हरियाणा ने 14 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन, प्रतिबंधों में दी छूट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2021

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने रविवार को कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन को और एक सप्ताह के लिए 14 जून तक बढ़ा दिया है। हालांकि पहले से लागू कई प्रतिबंधों में छूट भी प्रदान की गई है। राज्य सरकार ने लॉकडाउन को ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ नाम दिया है। मुख्य सचिव विजय वर्धन की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया कि राज्य में कोविड-19 के नए मामलों में कमी हुई है और संक्रमण दर भी घटी है लेकिन काफी विचार-विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि महामारी के प्रसार को रोकने के लिए बचाव और एहतियाती कदम जारी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: इंदौर में मजदूरों के लिये दस स्थानों पर विशेष वैक्सीनेशन शिविर लगेंगे

धार्मिक स्थान भी अब एक समय पर 21 लोगों के साथ खुल सकते हैं। कॉर्पोरेट कार्यालयों को भी सामाजिक दूरी नियमों का पालन करते हुए 50 फीसदी कर्मियों के साथ खोलने की इजाजत दी गई है। किसी भी शादी और अंतिम संस्कार में अब 21 लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि शादी में ‘बारात’ निकालने की इजाजत नहीं है।

प्रमुख खबरें

Mamata Banerjee बनाम Ritabrata गुट: TMC के सिंबल पर आयोग की अहम बैठक आज

Unitech निदेशकों के केस ब्योरे पर Supreme Court सख्त, ED और Delhi Police को त्वरित सुनवाई के निर्देश

Adidas ने Gurugram Tech Hub में शुरू की Layoffs, 350 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

आम आदमी पर पड़ेगा असर...UPI चार्ज मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, फैसला वापस लेनी की मांग