हरियाणा को राजस्थान से पानी का हक मिले: इंद्रजीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2017

हरियाणा का पंजाब से नदी जल बटवारे का विवाद अभी सुलझा नहीं है और राजस्थान से पानी के हक की मांग तेज हो गई है। हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने आज राजस्थान से हरियाणा आने वाली तीन नदियों कृष्णावती, साहबी और दोहान के पानी में राज्य की हिस्सेदारी देने की मांग की है। सिंह ने बताया कि हरियाणा के भाजपा सांसदों की बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ होने वाली बैठक में भी यह मांग उठाई जाएगी।

सिंह ने कहा कि एसवाईएल को समझौते की शर्तों के मुताबिक लागू करने का उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद राजस्थान की नदियों से पानी दिलाये जाने की मांग हरियाणा के पानी के हक को दिलाने का दूसरा पड़ाव है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने नदी जल समझौतों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर केन्द्रीय जल अधिकरण बनाने की पहल के मद्देनजर हरियाणा को राजस्थान से मिलने वाले पानी का अधिकार दिलाने की मांग अहम हो गई है। इस बीच सिंह ने एसवाईएल समझौते को भी शर्तों के अनुरूप तत्काल प्रभाव से लागू कराने की जरूरत पर बल दिया।

प्रमुख खबरें

Jaunpur Road Accident में बाइक सवार दंपति की मौत, कार ने मारी जोरदार टक्कर

Gurpreet Kaur ने खारिज किए 5 करोड़ मांगने के आरोप, दी कानूनी कार्रवाई की चुनौती

Guinea की राजधानी Conakry में कचरा ढहने से 30 लोगों की मौत, मलबे में दबे कई मकान

Tripura Flood: भारी बारिश के बाद 1,305 लोग सुरक्षित निकाले गए, 17 राहत शिविर बने