राम रहीम पर फिर उमड़ा हरियाणा सरकार का प्यार, 20 फरलो के बाद अब 12वीं बार मिली पैरोल, चुनाव से पहले जेल से बाहर आना हो गया आम

By अभिनय आकाश | Jan 28, 2025

दिल्ली चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर हरियाणा सरकार का प्यार गुरमीत राम रहीम पर बरसता नजर आ रहा है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर से पैरोल मिल गई है। 2017 के बाद पहली बार सिरसा के डेरा में गुरमीत राम रहीम जाएंगे। सोनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच गुरमीत राम रहीम बाहर निकले। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 30 दिन की पैरोल मिलने के बाद मंगलवार को हरियाणा के रोहतक की जेल से रिहा कर दिया गया। यह पहली बार है जब सिंह ने 2017 में बलात्कार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से सिरसा में डेरा का दौरा किया है। इससे पहले वह पैरोल के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित डेरा आश्रम में रुके थे।

इसे भी पढ़ें: 3 फरवरी से हरियाणा के 600 अस्पतालों में नहीं होगा आयुष्मान योजना के तहत इलाज, 400 करोड़ के बकाए के बाद IMA की चेतावनी

पिछली बार, सिंह को पिछले साल 1 अक्टूबर को 20 दिन की पैरोल दी गई थी। वह भी 5 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले आया था। अतीत में सिंह की कुछ पैरोल और फर्लो पंजाब, हरियाणा और पड़ोसी राज्यों में चुनावों के साथ मेल खाती थीं। एसजीपीसी जैसे सिख संगठनों ने पहले सिंह को दी गई राहत की आलोचना की है। पिछले साल अगस्त में सिंह को 21 दिन की छुट्टी दी गई थी। पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक दो हफ्ते पहले उन्हें 7 फरवरी, 2022 से तीन हफ्ते की छुट्टी भी दी गई थी।

चुनाव से पहले आता बाहर

बरोदा उप चुनाव: 20 अक्तूबर 2020 को मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली। नवंबर 2020 में उप चुनाव हुआ था।

पंजाब विस चुनाव : फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 21 दिन की पैरोल मिली।

राजस्थान विस चुनाव : 25 नवंबर 2023 को राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले 21 दिन की पैरोल मिली।

लोकसभा चुनाव : 25 मई 2024 को हुए लोकसभा चुनाव हुए। राम रहीम को 19 जनवरी को 50 दिन की पैरोल मिली। 

हरियाणा विस चुनाव : 13 अगस्त 2024 को राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली थी।

हरियाणा विस चुनाव : 2 अक्तूबर 2024 को राम रहीम को 20 दिन की सशर्त आपात पैरोल मिली, जबकि 5 अक्तूबर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव था। 

प्रमुख खबरें

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, एक कचौरी, एक समोसा... अब Gas पर नहीं भरोसा

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म