Haryana सरकार हड़ताली लिपिकों के लिए ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ नियम लायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2023

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने अपने मूल वेतन में संशोधन की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे लिपिकों के लिए ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ सिद्धांत लागू करने का बृहस्पतिवार को फैसला किया। वित्त विभाग के अवर मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार हड़ताल से आम लोगों को असुविधा हो रही है। उसमें कहा गया है, ‘‘ उस हिसाब से, सरकार ने फैसला किया है कि ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ सिद्धांत लागू होगा तथा ऐसे कर्मचारियों की तनख्वाह नहीं जारी की जाएगी जो हड़ताल में हिस्सा ले रहे हैं और तब तक उन्हें वेतन नहीं मिलेगा जब तक वे हड़ताल पर रहेंगे।’’

प्रमुख खबरें

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform