हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बोले- 'लव जिहाद' के खिलाफ ला सकते हैं कानून

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2020

चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार ‘‘लव जिहाद’’ के खिलाफ कानून लाने पर विचार कर रही है। विज ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हरियाणा में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार किया जा रहा है।’’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा था कि वह ‘लव जिहाद’ को सख्‍ती से रोकने के लिए प्रभावी कानून बनाएंगे। उन्‍होंने चेतावनी दी थी कि जो लोग बहू-बेटियों की इज्‍जत से खिलवाड़ करते हैं, वे अगर सुधरे नहीं तो ‘राम नाम सत्‍य है’ की उनकी अंतिम यात्रा निकलने वाली है।

इसे भी पढ़ें: अपना घर रोशन कर और नीतीश का घर जलाकर ‘चिराग’ को बुझाना चाहती है भाजपा?

मृतका के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी व्यक्ति उसपर शादी करने के लिए इस्लाम अपनाने का दबाव बना रहा था। कुछ हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि लड़की की हत्या ‘‘लव जिहाद’’ का मामला है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने शुक्रवार को मृतका के परिवार से मुलाकात की थी और ‘‘लव जिहाद’’ की घटनाओं को लेकर चिंता जताई थी। हरियाणा सरकार ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम का गठन किया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों-मुख्य आरोपी तौसीफ और रेहान को गिरफ्तार किया है। तीसरे व्यक्ति को मुख्य आरोपी को हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन

Assam की नगांव Lok Sabha सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध