हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 5.22 लाख महिलाओं को 109 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2025

हरियाणा सरकार ने शनिवार को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 5.22 लाख से अधिक पात्र महिलाओं को 109 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डिजिटल माध्यम से हस्तांतरित की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सैनी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं... यह नरेन्द्र मोदी की गारंटी है।’’ मुख्यमंत्री ने शनिवार को हरियाणा के स्थापना दिवस के मौके पर कागज रहित भूमि पंजीकरण प्रणाली की भी शुरुआत की।

सैनी ने सवालों के जवाब में कहा कि ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ का लाभ उठाने वाले परिवार में पात्र महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में लोगों से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन इन्हें पूरा नहीं किया।

उन्होंने दावा किया कि इसी तरह आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में प्रत्येक महिला को 1,000 रुपये देने का अपना वादा अभी तक पूरा नहीं किया है। सैनी ने 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती के मौके पर दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की थी।

इस योजना के तहत 23 से 60 वर्ष की आयु की विवाहित और अविवाहित महिलाएओं (जो एक लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों से संबंधित हैं) को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से प्रति माह 2,100 रुपये मिलेंगे। साठ वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं स्वतः ही वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन योजना के लिए पात्र हो जाती हैं।

प्रमुख खबरें

कांग्रेस ने फिर अपनाई बांटो और राज करो की नीति

KL Rahul के तूफानी शतक और Rohit Sharma की पारी से भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 352 रन का लक्ष्य

गिरा दूंगा एटम बम! पुतिन ने दी ऐसी धमकी, कांप गए अमेरिका के सारे यार

Patna की फ्रेंड्स कॉलोनी में कार से बुजुर्ग का शव बरामद, गोली लगने से हुई मौत