हरियाणा : Hooda ने बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने की मांग की

By Prabhasakshi News Desk | Jan 12, 2025

रोहतक । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बेमौसम बारिश और नहर टूटने से राज्य में बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान हुआ है। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार तुरंत विशेष गिरदावरी (राजस्व मूल्यांकन) करवाए, ताकि किसानों को समय पर मुआवजा मिल सके। हुड्डा ने कहा कि कई गांवों के ऐसे किसानों ने उनसे मुलाकात की, जिनकी फसलों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि फसलों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत गंभीर है और उनकी जान कीमती है।

उन्हों‍ने कहा, “जब तक कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार नहीं होगा, राज्य का विकास नहीं हो सकता। बेरोजगारी और खराब कानून-व्यवस्था के कारण नशीले पदार्थों की लत की समस्या पूरे राज्य में फैल गई है। हरियाणा में पंजाब से ज्यादा युवाओं की नशे की लत से मौत की खबर सबके सामने है।” पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के बयान से जुड़े सवाल पर हुड्डा ने कहा कि मनोहर लाल खुद “एक्सीडेंटल सीएम” थे। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार की अपनी कोई उपलब्धि नहीं है। पार्टी के 10 साल के शासन में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश और रोजगार के मामले में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं