प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा राष्ट्र का गौरव बन रहा है: हरियाणा के मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2025

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य कई क्षेत्रों में राष्ट्रीय गौरव बनता जा रहा है और यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुई है।

उन्होंने लिखा, यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के ओजस्वी नेतृत्व में भाजपा सरकार ने हरियाणा में अपने लगातार तीसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। आज हरियाणा न केवल कृषि, खेल, स्वास्थ्य और शिक्षा में राष्ट्र का गौरव बन रहा है बल्कि उद्योग और आधुनिकता में भी नित नए कीर्तिमान रच रहा है।’’

सैनी ने कहा, ‘‘प्रदेश की इस ऐतिहासिक और अविस्मरणीय प्रगति का श्रेय भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जाता है। उनका जो विकसित भारत का संकल्प है उसे पूर्ण करने के लिए हरियाणा में भाजपा सरकार चौगुनी रफ्तार से कार्य कर रही है।

इस बीच, पंचकुला में एक राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सरकार की प्रमुख उपलब्धियां, प्रमुख योजनाएं और आने वाले वर्षों के विकास के रोडमैप को प्रदर्शित किया जाएगा।

सैनी ने 17 अक्टूबर, 2024 को दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। मार्च 2024 में सैनी ने मनोहर लाल खट्टर का स्थान लिया था। खट्टर वर्तमान में केंद्रीय मंत्री हैं।

प्रमुख खबरें

Ayurveda Tips: 25 की उम्र के बाद क्यों गायब हो रहा Face का ग्लो? ये 5 आदतें हैं जिम्मेदार

Mirzapur The Movie Teaser Out | कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की बड़े पर्दे पर वापसी, इस दिन होगी रिलीज़

Priyank Kharge का तीखा हमला, पूछा- RSS पर सवाल से क्यों तिलमिलाती है BJP?

Cooking Tips: Restaurant-Style भरवा शिमला मिर्च की ये Easy Recipe करें Try, स्वाद भूल नहीं पाएंगे