Haryana : व्यक्ति ने मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, पत्नी के साथ मिलकर हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2025

हरियाणा के सिरसा में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ मिलकर अपनी मां और पड़ोसी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और दोनों की लाश लेकर पुलिस थाने पहुंच गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सिरसा सदर पुलिस थाने के प्रभारी उप निरीक्षक लेखराज ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने पत्नी को जगाया और दोनों ने उनका गला घोंट दिया। लेखराज ने बताया कि शुक्रवार को कुमार लाशों को अपनी पिक-अप जीप में रखा और उन्हें पुलिस स्टेशन ले गया, जहां उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

पुलिस के मुताबिक कुमार ने बताया कि उसकी मां का पिछले कुछ सालों से उनके पड़ोसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेखराज ने बताया कि आरोपी की पत्नी को बाद में एक रिश्तेदार पुलिस थाना ले आया। उन्होंने बताया कि कुमार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेखराज ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer पर BCCI का बड़ा एक्शन, पहली ही गलती पर लगा 12 लाख रुपये का भारी जुर्माना

Global Market में भूचाल: Crude Oil की तेजी ने Gold को दिया 17 साल का सबसे बड़ा झटका।

Bosnia ने रचा इतिहास! 4 बार की चैंपियन Italy को पेनल्टी में हराकर World Cup में बनाई जगह।

Gujarat को 19,000 Crore की सौगात, PM Modi बोले- Deesa Airbase से और मजबूत होगी सीमा