Haryana: 17 अक्टूबर को CM पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, PM मोदी समेत BJP के अन्य दिग्गज रहेंगे मौजूद

By अंकित सिंह | Oct 12, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत के बाद बीजेपी सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। मिल रही जानकारी के मुताबिक हरियाणा की नई कैबिनेट 17 अक्टूबर को शपथ लेगी। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय नई सरकार के मंत्रियों को पद की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को सुबह 10 बजे पंचकुला के परेड ग्राउंड, सेक्टर 5 में होगा। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत अन्य बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता भी समारोह के दौरान मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में कड़वे अनुभव के बाद मायावती ने बदल लिया मन! बोलीं- अब कभी किसी भी पार्टी से नहीं होगा गठबंधन

सैनी मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह मुख्यमंत्री बने थे और वह अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। हरियाणा विधानसभा की 90 सीट में से भाजपा को 48 सीट मिली हैं, जबकि कांग्रेस को 37 सीट पर जीत मिली है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को सिर्फ दो सीट पर जीत मिली है, जबकिजननायक जनता पार्टी (जजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) का खाता भी नहीं खुला है।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया